काशी की नाट्य-परम्परा और सोनाबाबू (२): ले. कुँवरजी अग्रवाल

पिछला भाग

सोनाबाबू श्रीनाट्यम के संस्थापकों में से एक थे और उसके साथ उन्होंने नाटकों में अभिनय के अलावा अनुवाद , रूपांतर तथा मौलिक नाटक लेखन के भी प्रयास किए । संगठन और आर्थिक साधन जुटाने में भी उनका काफी हाथ था । लेकिन यह सिलसिला अधिकतम एक दशक से ज्यादा न चल सका और फिर श्रीनाट्यम से अलग होकर उन्होंने अपनी एक दूसरी संस्था बना ली । यों यह एक सामान्य प्रक्रिया थी लेकिन आज जब मैं हिन्दी रंगमंच के विकास , खास तौर से काशी के रंग इतिहास के संदर्भ में सोचता हूँ तो यह एक ऐसा दुर्भाग्यग्यपूर्ण सिलसिला नजर आता है जिससे काशी का रंगमंच अभिशप्त है । सौ साल पहले श्री नागरी नाट्यकला संगीत प्रवर्तक मंडली दो हिस्सों में बंटकर नागरी नाटक मंडली और भारतेन्दु नाटक मंडली बन गयी । उसके बाद से तो काशी की रंग संस्थाओं का इतिहास बनने , टूटने और मिटने का ही इतिहास है जो आज भी अनवरत चलता जा रहा है ।

    किसी समर्थ , संभावनापूर्ण और स्थायी रंगमंचीय परम्परा के निर्माण के लिए काफी संख्या में निष्ठावान , प्रतिभावान , कुशल अभिनेता ,अभिनेत्री ,एक नहीं , कई निर्देशक , कई-कई क्षेत्रों के कलाकार,साहित्यकार , पत्रकार और तरह तरह की व्यवस्थाएँ कर सकने वाले कर्मठ लोग तो चाहिए ही , एक बड़े स्थायी दर्शक वर्ग का भी संरक्षण चाहिए । लंबी नाट्य परंपरा वाले नगर वाराणसी में आज भी ऐसे लोग काफी हैं , लेकिन शायद उतने ही जितने से सिर्फ एक या दो संस्थाएं ही नियमित और बेहतर प्रदर्शन कर सकें ।

    सोनाबाबू ने एक जगह अपने अलगाव का कारण रंगमंच को निजहित एवं प्रचार का माध्यम बनाकर केवल अपना ठीहा जमाने के लिए कुत्सिय प्रयासों में लीन रहने और शुद्ध कलात्मक मूल्यों के लिए रंगमंच के प्रति आस्था के बीच का संघर्ष बताया है लेकिन यह बात दोनोंही पक्षों के लोग कहते हैं ।

    बहरहाल रंगधर्मिता को जीवन का आचरण मानकर चलने वालों के श्रम का मूल्यांकन एवं प्रोत्साहन और हिन्दी रंगमंच को और अधिक विकसित तथा लोकप्रिय बनाने जैसे उद्देश्यों को लेकर सोना बाबू ने ओमप्रकाश जौहरी और रमेशचन्द्र पांडेय के आर्थिक सहयोग से १९७० ई. में अनुपमा नाम से एक नई नाट्य संस्था का गठन किया जिसकी प्रथम प्रस्तुति नींव के पत्थर – १५ अगस्त १९७० – थी जिसके लेखक और निर्देशक तो स्वयं सोना बाबू थे ही , अन्य लोगों के साथ उसमें अभिनय भी किया था । इसके बाद उन्होंने हिन्दी के व्यापक रंगजगत में बहुचर्चित आषाढ़ का एक दिन , आधे अधूरे, पगला घोड़ा , अंधायुग , सच और झूठ , थैंक यू मिस्टर ग्लाड , आदि नाटकों में अभिनय और निर्देशन किया। पिछली सदी के सत्तर का दशक काशी ही नहीं सम्पूर्ण हिन्दी रंगजगत के लिए बेहद सक्रियता का दशक था । महत्वाकांक्षाओं से भरे बहुत सारे युवा रंगकर्मियों की गतिविधियों और स्पर्धात्मक उत्साह से काशी का रंगपरिवेश भरा भरा सा था । जगह- जगह रिहर्सल हो रहे थे । रेस्तराओं और चाय और पान की दुकानों पर रंगकर्मी घंटों जमे रहकर तरह-तरह की रंगचर्चाओं कुचर्चाओं में मशगूल रहते। रंगकर्मियों की यह भीड़ कई समूहों में बंती होती जिनका नेतृत्व उनके निर्देशक करते। ये सब अपने किए की प्रशंसा तलाशते रहते ताकि आगे करते रहने का संबल बरकरार रहे ।

    सोनाबाबू उनमें थोड़ा अलग थे । [ जारी ]

1 Response to “काशी की नाट्य-परम्परा और सोनाबाबू (२): ले. कुँवरजी अग्रवाल”


  1. 1 मैथिली April 9, 2008 at 2:13 pm

    काशी के रंगमंच के दस्तावेजीकरण का उत्तम प्रयास है.
    इस श्रंखला के आगामी लेख की प्रतीक्षा रहेगी.


Leave a Reply




मेरा पसन्दीदा ब्लॉग संकलक

www.blogvani.com

ई-मेल से प्राप्त करने के लिए

नयी प्रविष्टियों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए ई-मेल भरें

Archives

कब-कब लिखी हैं पोस्ट्स

April 2008
M T W T F S S
« Mar   May »
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

प्रविष्टियों की श्रेणियाँ

Political Blog

WordPress Political Blogger

RSS समाजवादी जनपरिषद

RSS शैशव

  • अल्लामा इकबाल : बच्चों के लिए (४) : एक पहाड़ और गिलहरी December 4, 2009
    [ राल्फ वाल्डो एमर्सन ( १८०३ - १८८२ ) द्वारा अंग्रेजीमें लिखी एक प्रसिद्ध कविता ( फ़ेबल ) का अल्लामा इक़बाल द्वारा किया गया यह तर्जुमा है । मुझे उम्मीद है कि हिन्दी जानने वाले बच्चे इसे सीखेंगे और याद कर लेंगे । ] कोई पहाड़ यह कहता था एक गिलहरी से तुझे हो शर्म तो पानी [...] […]
  • अल्लामा इकबाल : बच्चों के लिए (३) : हमदर्दी December 1, 2009
    टहनी पे किसी शजर* की तनहा बुलबुल था कोई उदास बैठा   कहता था की रात सर पे आई उड़ने चुगने में दिन गुज़ारा   पहुँचूँ किसी तरह आशियाँ* तक हर चीज़ पे छा गया अन्धेरा   सुनकर बुलबुल की आहो ज़ारी* जुगनू कोई पास ही से बोला   हाज़िर हूँ मदद को जानो-दिल से कीड़ा हूँ अगरचे मैं ज़रा-सा   क्या गम है जो रात है अंधेरी मैं राह में [...] […]
  • अल्लामा इकबाल : बच्चो के लिए (2) : परिंदे की फ़रियाद November 30, 2009
    [ बचपन  में स्कूल में अल्लामा इकबाल की तीन  कवितायें सीखी थीं | 'जुगनू' काफी पहले दे चुका हूँ , इसी चिट्ठे पर | 'बच्चे की दुआ ' को आगाज़ में प्रस्तुत करूंगा , हालांकि तरन्नुम में जो क्लिप मिली है उसकी तर्ज जुदा है | आज यहाँ पेश है 'परिंदे की फ़रियाद ' | [...] […]
  • अरविन्द चतुर्वेद का स्वागत करें November 27, 2009
    हिन्दी के वरिष्ट पत्रकार और कवि अरविन्द चतुर्वेद ने अपना चिट्ठा बनाया है , जनपद । अपने लम्बे साहित्यिक जीवन से चुनी हुई ढेर सारी कविताओं को उन्होंने एक ही दिन में दनादन अलग – अलग पोस्ट के रूप में प्रकाशित कर दिया है । आप सबसे निवेदन है कि अरविन्द के चिट्ठे पर जाएँ [...] […]
  • एक लघु कहानी / अफ़लातून November 24, 2009
    हालात ने उसे पेशेवर भिखारी बना दिया होगा । उमर करीब पाँच- छ: साल। पेशे को अपनाने में दु:ख या संकोच होने की गुंजाइश ही नहीं छोड़ी थी उसकी कच्ची उमर ने । माँगने के कष्ट की शायद कल्पना ही न रही हो उसे और माँग कर न पाना भी उसके लिए उतना ही सामान्य [...] […]

RSS सुरे-बेसुरे गीतों का ब्लॉग

  • मालूम क्या किसीको, दर्दे – निहाँ हमारा / अल्लामा इक़बाल November 27, 2009
    सारे जहाँसे अच्छा हिन्दोस्ताँ हमारा ।हम बुलबुलें हैं उसकी , वह बोस्ताँ हमारा ॥ध्रु.॥गुरबतमे हों अगर हम , रहता है दिल वतनमें ।समझो वहीं हमें भी , दिल हो जहाँ हमारा ॥१॥परबत वह सबसे ऊँचा , हमसाया आसमाँका ।वह संतरी हमारा , वह पासबाँ हमारा ॥२॥गोदीमें खेलती हैं , जिसकी हजारों नदियाँ ।गुलशन है जिनके दम से , रश्के-जिनाँ हमारा ॥३॥ए आबे-रूदे-गंगा , वह दिन है याद तुझको […]
  • जीवन से लम्बे हैं बन्धु , ये जीवन के रस्ते /मन्ना डे/गुलजार/आशीर्वाद/वसन्त देसाई November 21, 2009
    जोगी ठाकुर का लिखा गीत तरुणाई से लबरेज गाड़ीवान गा रहा है । जोगी ठाकुर ही इतना डूब के सुन रहे हैं ,उसे पता नहीं है ।स्वर - मन्ना डे , संगीत - वसन्त देसाई , बोल - गुलज़ार , फिल्म आशीर्वाद […]
  • दिल नाउम्मीद तो नहीं , नाकाम ही तो है November 4, 2009
    आज रवि भाई ने अपने ब्लॉग पर गीत चढ़ाने वाले शौकीनों के लिए ’खुले स्रोत ’ का उपाय सोदाहरण बताया है । दो बार असफल होने के बावजूद उदास नहीं हुआ , फलस्वरूप यह उम्मीद पैदा करने वाला गीत आप सबके लिए प्रस्तुत हो सका । दिल नाकामयाब भले ही हो, नाउम्मीद न हो - आप सब के लिए यह कामना है । रवि भाई को समर्पित […]
  • बदाऊँ के शालीन के मिलने की खुशी में राशिद खान October 20, 2009
    डॉ. शालीन कुमार सिंह अंग्रेजी भाषा के कवि हैं । एक शालीन युवा । भारत में अंग्रेजी में कविता करने वाले एक समूह से जुड़े हैं । उन्हें तबला बजाने का भी शौक है । हाल ही में इनसे तार्रुफ़ हुआ है जो दोस्ती में बदल रहा है । मेरे ब्लॉग पर छपी कुँवरनारायण की एक कविता का उन्होंने अनुवाद किया है । इस ब्लॉग पर राशिद खान के गायन की पोस्ट देख कर तपाक से शालीन बोले,’वे भी बद […]
  • शुभ दीपावली : तुम अपना रंज-ओ-ग़म , अपनी परेशानी मुझे दे दो October 16, 2009
    तुम अपना रंज-ओ-ग़म ,अपनी परेशानी मुझे दे दो ।तुम्हें ग़म की कसम , इस दिल की वीरानी मुझे दे दो ।ये माना मैं किसी का़बिल नहीं हूँ इन निग़ाहों में ।बुरा क्या है अग़र , ये दुख ये हैरानी मुझे दे दो ।मैं देखूं तो सही दुनिया तुम्हें कैसे सताती है ।कोई इनके लिए अपनी निगेबानी मुझे दे दो ।वो दिल जो मैंने माँगा था मगर गैरों ने पाया था ।बड़ी इनायत है अग़र उसकी पशेमानी मुझे दे […]

RSS दुनिया की खबरें

हिन्दी पढ़ने में दिक्कत तो नहीं ?

मोज़िला ब्राउसर पाठक वाले किन्ही पाठकों को यदि हिन्दी में तृटि(हृस्व इ,दीर्घ ई की) दिखती हो तो वे मोज़िला का नया मुफ़्त संस्करण डाउनलोड कर लें । समस्या दूर हो जायेगी।