वे पाँच दिन

हृदय की सर्वाधिक उद्घाटक जाँच (एन्जियोग्राफी) के बाद मेरे हृदय रोग विशेषज्ञ ने यह साफ़ कर दिया था कि चूँकि मेरे हृदय की तीन स्नायु-तन्तु रोगग्रस्त हैं इसलिए उनका उपचार खुले हृदय की शल्य क्रिया ही है । शल्य चिकित्सकों का समूह मुझसे मिलने आया और बता गया कि तीन से पाँच फीसदी विफलता इस ऑपरेशन में रहती है।एन्जियोग्राफी की रपट के बारे में मेरी बहन ने गुजरात के एक चिकित्सक से भी मशविरा किया।आम तौर पर पर शल्य क्रिया से बचने की बात करने वाले इन हृदय रोग विशेज्ञ ने भी ऑपरेशन के पक्ष में राय दी।

    विफलता की सम्भावना भले ही पाँच फीसदी ही हो फिर भी उसे तरजीह देना मुझे मूर्खता नहीं लगी।ऑपरेशन थियेटर में घुसने के पहले वर्डप्रेस के चिट्ठों का कूटशब्द अपनी डायरी में लिखा।इसके पूर्व हाथ-गोड़ तोड़ने का भी कोई तजुर्बा मुझे नहीं था।विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर द्वारा भाड़े के सुरक्षा सैनिकों से बुरी तरह मार खाने का एक तजुर्बा मेरे खाते में था।उस घटना में , मेरे साथ पकड़े गए दो छात्रों को ‘सूरज की तरफ देखने’ की सजा दी गयी थी।

    गत पाँच महीनों से नियमित सुबह टहलना और नियन्त्रित भोजन के कारण कॉलेस्ट्रॉल २७० से१४२ तक आ गया था।मेरे कुटुम्बीजनों को उम्मीद हो चली थी कि ऑपरेशन की नौबत नहीं आएगी।

    बहरहाल , २२ फरवरी को मुझे भरती कर लिया गया,२६ तक जाँचें हुईं। २६ फरवरी को डॉ. शान्तनु पाण्डे ने दो ऑपरेशन किए-हृदय बाई-पास के।मेरे अलावा शहडोल के कुशवाहाजी का।कुशवाहाजी २९ फरवरी को सरकारी सेवा से रिटायर कर गए।

    हृदय शल्य के गहन चिकित्सा कक्ष में डॉ. उद्गीत धीर ने मुझे बताया कि ऑपरेशन थियेटर से जुड़े एक कमरे में मेरे एन्जियोग्राम के आधार पर मेरे हृदय पर चर्चा हुई और शल्य-रणनीति बनाई गई।ऑपरेशन थियेटर से बेहोशी की अवस्था में ही गहन चिकित्सा में लाया गया । होश आते ही मेरी पत्नी को मेरे करीब लाया गया।उनकी मौजूदगी से मुझे लगा कि ऑपरेशन सफल हो गया है।

    इस बड़ी शल्य क्रिया से पूर्व मेरे लिए ६ बोतल खून-दान हुआ- मेरी बेटी प्योली,भान्जी चारुस्मिता,विनोद सिंह व सुजीत(मेडिकल छात्र)डॉ. सन्दीप पण्डे की ‘आशा’ संस्था से जुड़े़ रजनीश व समाजवादी जनपरिषद के राष्ट्रीय सचिव चंचल मुखर्जी ने एक एक बोतल खून दिया।

  स्वाति ने उन तमाम मित्रों की सूची बना कर रखी थी जिन्होंने फोन पर मेरी खबर ली।

    हृदय शल्य क्रिया के गहन चिकित्सा कक्ष में पाँच दिन रखा गया।अन्य मरीजों की नाजुक हालत का प्रभाव मुझ पर भी पड़ा और एक रात मेरी रक्त चाप भी धड़धड़ा कर गिरा। ई सी जी दरसाने वाले मॉनीटर में गिरा रक्तचाप मैंने भी देखा।

  कुछ घण्टे ऐसे भी गुजरे जब असम आन्दोलन के दौरान हमारे साथियों के लिए सर्वेश्वर दयाल सक्सेना द्वारा लिखी कविता की पंक्तियाँ याद आईं-

यदि तुम्हारे घर के एक कमरे में लाश पड़ी हो,तब तुम क्या गा सकती हो?

‘मृत्यु की घोषणा’ और घोषणा में विलम्ब का अनुभव भी प्राप्त हुआ।

   गहन चिकित्सा कक्ष में मेरे साथ दो किताबें थीं। महेश्वर का कविता संग्रह- ‘आदमी को निर्णायक होना चाहिए’ और किशन पटनायक की ‘विकल्पहीन नहीं है दुनिया’।दोनों ही किताबों में ड्यूटीरत नर्सों ने बहुत रुचि ली।महेश्वर की ज्यादातर कविताओं का परिवेश(इस संग्रह का) और नर्सों की नौकरी का परिवेश एक है इसलिए उन्हें पढ़ने में विशेष रुचि थी।’चीफऔर लेनिन’ नामक कविता पृष्ट बत्तीस पर है-यह एक नर्स दूसरे को बता देतीं,फिर पूरा रस लिया जाता।

किशनजी की किताब से ‘मृत्यु पर बयान’ और गांधी और स्त्री’ शीर्षक के निबन्ध सर्वाधिक प्रिय थे।

    इस बड़ी शल्य क्रिया में सफलता की शुभेच्छा पाना जीते जी श्रद्धान्जलि प्राप्त करने जैसा था।उन सब साथियों के प्रति मैं भी एक संक्षिप्त मौन(खड़े रहकर) प्रकट कर रहा हूँ।

14 Responses to “वे पाँच दिन”


  1. 1 Atul Kumar March 11, 2008 at 2:48 pm

    चलिए सब सकुशल संपन्न हो गया. बधाई. वैसे श्रद्धांजले जीते जी भी दी जा सकती है. किसी जीवित के प्रति श्रद्धावनत होना बुरी बात नहीं है.

  2. 2 kanchan March 11, 2008 at 3:15 pm

    aisi sthitiyo.n se safalta purvak bahar ana batata hai ki aapke sath logo ki sachchi duae.n hai.n aur ishwar aapko abhi is yogya samajhta hai ki aap uski shrishti me.n achchha yogdaan kar sake.nge.

  3. 3 mamta March 11, 2008 at 3:16 pm

    इतनी बड़ी बात को कितनी सरलता से आपने यहां लिख दिया है। बस आप स्वस्थ रहे यही कामना है।

  4. 4 rachna March 11, 2008 at 4:36 pm

    good to have you back hail and hearty again wishing you a faster recovery

  5. 5 अनिल रघुराज March 11, 2008 at 5:38 pm

    मुझे तो लगता है कि मौत के पास जाने का अनुभव निराला होता है। आप ये अनुभव लेकर लौटे हैं, बधाई हो। और भी गति से, और भी पैनेपन से व्यवस्था की धज्जियां उठाइए, यही कामना है। स्वास्थ्य को लेकर तो आप अब खुद ही पहले से ज्यादा चौकन्ने हो गए होंगे। फिर भी अपना ख्याल रखिएगा क्योंकि आप जैसी जिजीविसा, बेबाकीपन, साफगोई और लड़ाकू भाव वाले लोगों की हमारे जमाने में बहुत कमी है।

  6. 6 रवि March 11, 2008 at 5:50 pm

    आपकी कहानी ने मुझे भी मेरे पुराने दिनों 40 दिन अस्पताल के जिसमें 7 दिन आईसीसीयू की याद ताजा दिला दिया. विकट अनुभव रहता है यह भी. महसूस कर सकता हूं कि किन अनुभवों से गुजरे हैं आप.

    सबकुछ जल्द ही बहुत सामान्य होगा (मुझे सामान्य होने में कोई छः माह से ऊपर लगे थे). अच्छे स्वास्थ्य के लिए एक बार पुनः शुभकामनाएं.

  7. 7 दिनेशराय द्विवेदी March 11, 2008 at 6:04 pm

    आप दीर्धायु हों। कल ही उन्मुक्त जी ने आप का उल्लेख किया था। उसी के बाद मैं आप के चिट्ठे पर पहुँच पाया हूँ। शल्य चिकित्सा शब्द ही दहला देता है। फिर दिल की हो तो बात ही क्या है? आप बहुत हिम्मती हैं। दो सप्ताह बाद ब्लॉग पर आ गए। इस से भी बड़ा अचम्भा यह है कि परिजनों ने आने दिया।

  8. 8 मनीष March 11, 2008 at 6:07 pm

    Bahut achcha laga jaankar ki aapka operation safaltapoorvak sampadit ho gaya.

  9. 9 arun aditya March 11, 2008 at 7:04 pm

    kisi kavi ne kaha hai
    jo rachta hai
    vahi bachta hai
    ……
    aap bache hain
    ki khub-khub rachen.
    swasth rahen sanand rahen.

  10. 10 प्रमोद सिंह March 11, 2008 at 7:27 pm

    अब हेल्दिये रहल जाव, प्रभु..

  11. 11 अनिता कुमार March 11, 2008 at 7:32 pm

    आप के स्वास्थय की मगंल कामना करते हैं , अपना ख्याल रखिए

  12. 12 मैथिली March 11, 2008 at 9:16 pm

    बहुत अच्छा लगा आपको यहां देखकर.

  13. 13 - लावण्या March 12, 2008 at 5:20 am

    आपके स्वास्थ्यालाभ की प्रार्थना करते हुए तसल्ली भी हुई , सुनकर कि, आपकी शल्यक्रिया

    संतोष कारक रही — ध्यान रखियेगा और डाक्टर की बात पर अमल करिएगा —

  14. 14 manish joshi March 22, 2008 at 12:14 am

    आपके स्वास्थ की कुशल जानकर अच्छा लगा – पहले आपकी साईट्स पर डाक्साब के लेख भी अच्छे मिले रहे – पूछना था कि क्या आपके पास आध्यात्म त्रिपाठी जी की कविता “ढेले के नीचे दबे हुए पतझड़ के पीले शुष्क पात” तो नहीं होगी – होली की शुभ कामनाएं – मनीष


Leave a Reply




मेरा पसन्दीदा ब्लॉग संकलक

www.blogvani.com

ई-मेल से प्राप्त करने के लिए

नयी प्रविष्टियों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए ई-मेल भरें

Archives

कब-कब लिखी हैं पोस्ट्स

March 2008
M T W T F S S
« Feb   Apr »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

प्रविष्टियों की श्रेणियाँ

Political Blog

WordPress Political Blogger

RSS समाजवादी जनपरिषद

  • कोपेनहैगन : राष्ट्राध्यक्ष इतिहास न बना सके लेकिन जनता ने बनाया December 21, 2009
    रात भर चली वार्ताओं में विश्व के राष्ट्राध्यक्ष कोपेनहेगन एक लचर सहमती पर पहुँचे जिसमें पृथ्वी के गरम होने की प्रक्रिया पर रोक लगाने के लिए उद्योगों के उत्सर्जन पर नकेल कसने के लिए कोई लक्ष्य तय नहीं किए गये हैं । यह समझौता फन्डिंग के मामले में मजबूत था परन्तु मौसम परिवर्तन की बाबत [...] […]
  • पत्रकार / चिट्ठेकार बाबा मायाराम की पुस्तक का लोकार्पण December 21, 2009
    बाबा मायाराम द्वारा लिखी गयीं सशक्त रिपोर्टों से चिट्ठा जगत परिचित है । ’सतपुड़ा के बाशिन्दे’ नामक उनकी किताब का लोकार्पण कल इटारसी में हुआ । इस अवसर पर प्रबुद्ध नागरिकों के अलावा उन क्षेत्रों के ग्रामीण भी शामिल थे, जिनके बारे में इस पुस्तक में विवरण है। इटारसी स्थित पत्रकार भवन में पर्यावरण बचाओ, धरती बचाओ [...] […]
  • इरोम शर्मिला को बचायें ,’आफ़्स्पा’ हटायें :ऑनलाईन प्रतिवेदन पर हस्ताक्षर करें December 13, 2009
    मित्रों , इस ब्लॉग पर आप मणिपुर की जुझारू महिला सत्याग्रही इरोम शर्मिला के ऐतिहासिक अहिंसक प्रतिकार के बारे में पढ़ चुके हैं । इरोम शर्मिला की मांगों के प्रति नैतिक एकजुटता प्रकट करने के लिए समाजवादी जनपरिषद की इकाइयों ने कार्यक्रम भी लिए । इरोम शर्मिला चानू द्वारा अन्न-जल छोड़े हुए नौ साल पूरे हो चुके [...] […]
  • आफ़्स्पा ( AFSPA ) के खिलाफ़ धरना और सभा December 12, 2009
    अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर समाजवादी जनपरिषद ने लंका , वाराणसी में आफ़्स्पा (Armed Forces Special Power Act, AFSPA,1958 ) के खिलाफ़ धरना एवं सभा का आयोजन किया । धरना कवियित्री एवं जुझारू कार्यकर्ता ईरोम शर्मिला चानू के साहसिक संघर्ष के दसवें साल में प्रवेश के मौके पर उनके समर्थन में रखा गया था [...] […]
  • राजनीति का धंधा और धंधे की राजनीति : ले. सुनील December 9, 2009
    अखबार की वह खबर हैरान करने वाली थी। मैंने सोचा कि शायद छपाई की कोई गलती है या दशमलव बिन्दु इधर-उधर हो गया है। लेकिन दूसरे अखबार में भी देखा। वह सच थी। यह खबर चालू वित्त वर्ष की प्रथम छ:माही में अग्रिम आयकर जमा करने वाले शीर्षस्थ लोगों के बारे में थी। इनमें दूसरे [...] […]

RSS शैशव

  • शैशव पर हावी धर्म , न्याय, कट्टरपंथ और गूगल December 28, 2009
    ” इस्लाम में धर्मान्तरण कैसे करें ? धर्मान्तरण करके मुसलिम बनने हेतु चैट द्वारा मदद लें” एक शानदार खबर के शीर्षक के ठीक नीचे उपर्युक्त इश्तेहार दिया हुआ है । विज्ञापन एक संस्था का है और यह विज्ञापन गूगल द्वारा प्रसारित है । गूगल ने धर्म , धर्म कबूलना , हिन्दू , मुस्लिम, ईसाई जैसे [...] […]
  • ई-मेल से नव वर्ष की शुभ कामना देने वालों को एक सुझाव December 23, 2009
    नए साल की शुभ कामना वाले ईमेल आने शुरु हो गये हैं । इन पत्रों में अक्सर आप पायेंगे कि To अथवा  Cc की फील्ड में थोक में पते मौजूद होते हैं । भेजने वाले ने अपनी सम्पर्क सूची से इन्हें चुना होगा । आपने भले इन ई-पतों को न चुना हो आप आलस्यवश इन्हीं [...] […]
  • अल्लामा इकबाल : बच्चों के लिए (४) : एक पहाड़ और गिलहरी December 4, 2009
    [ राल्फ वाल्डो एमर्सन ( १८०३ - १८८२ ) द्वारा अंग्रेजीमें लिखी एक प्रसिद्ध कविता ( फ़ेबल ) का अल्लामा इक़बाल द्वारा किया गया यह तर्जुमा है । मुझे उम्मीद है कि हिन्दी जानने वाले बच्चे इसे सीखेंगे और याद कर लेंगे । ] कोई पहाड़ यह कहता था एक गिलहरी से तुझे हो शर्म तो पानी [...] […]
  • अल्लामा इकबाल : बच्चों के लिए (३) : हमदर्दी December 1, 2009
    टहनी पे किसी शजर* की तनहा बुलबुल था कोई उदास बैठा   कहता था की रात सर पे आई उड़ने चुगने में दिन गुज़ारा   पहुँचूँ किसी तरह आशियाँ* तक हर चीज़ पे छा गया अन्धेरा   सुनकर बुलबुल की आहो ज़ारी* जुगनू कोई पास ही से बोला   हाज़िर हूँ मदद को जानो-दिल से कीड़ा हूँ अगरचे मैं ज़रा-सा   क्या गम है जो रात है अंधेरी मैं राह में [...] […]
  • अल्लामा इकबाल : बच्चो के लिए (2) : परिंदे की फ़रियाद November 30, 2009
    [ बचपन  में स्कूल में अल्लामा इकबाल की तीन  कवितायें सीखी थीं | 'जुगनू' काफी पहले दे चुका हूँ , इसी चिट्ठे पर | 'बच्चे की दुआ ' को आगाज़ में प्रस्तुत करूंगा , हालांकि तरन्नुम में जो क्लिप मिली है उसकी तर्ज जुदा है | आज यहाँ पेश है 'परिंदे की फ़रियाद ' | [...] […]

RSS सुरे-बेसुरे गीतों का ब्लॉग

  • भारतीय रॉक सितारा अशीम चक्रवर्ती नहीं रहे December 27, 2009
    पता नहीं मैं रॉक संगीत समझता था या नहीं । कितना सुना था इसका भी अन्दाज न था । भारत में इण्डियन ओशन जैसे बैण्ड तथा पाकिस्तान के कुछ बैण्ड्स के आने के बाद मेरे जैसों के लिए इस विधा के दरवाजे खुले । बहुत कुछ कर्णप्रिय लगा , समझ में भी आया और स्पन्दित कर गया । इस विप्लवी-से संगीत से मेरी घनिष्टता और परिचय अगली पीढ़ी के कारण हुआ । भारतीय रॉक प्रेमियों के लिए २५ दि […]
  • पूर्व बांग्ला की लोक धुन भटियाली , सितार, फिल्म संगीत पर December 19, 2009
    भटियाली वे बांग्ला नौकागीत हैं जो भाटा के दौरान नाविक गाया करते हैं , नदी की बहने की स्वाभाविक दिशा में । भटियाली - धुन इतनी मधुर और लोकप्रिय है की गीतों के अलावा प्रख्यात वादकों ने इन्हें सितार ,सरोद और बाँसुरी पर बजाया है । भटियाली में रवीन्द्र संगीत भी है । अन्य भारतीय भाषाओं में भी भटियाली धुनें अपनाई गई हैं । यहाँ भटियाली की दो धुनों पर दो हिन्दी फिल्मी […]
  • मालूम क्या किसीको, दर्दे – निहाँ हमारा / अल्लामा इक़बाल November 27, 2009
    सारे जहाँसे अच्छा हिन्दोस्ताँ हमारा ।हम बुलबुलें हैं उसकी , वह बोस्ताँ हमारा ॥ध्रु.॥गुरबतमे हों अगर हम , रहता है दिल वतनमें ।समझो वहीं हमें भी , दिल हो जहाँ हमारा ॥१॥परबत वह सबसे ऊँचा , हमसाया आसमाँका ।वह संतरी हमारा , वह पासबाँ हमारा ॥२॥गोदीमें खेलती हैं , जिसकी हजारों नदियाँ ।गुलशन है जिनके दम से , रश्के-जिनाँ हमारा ॥३॥ए आबे-रूदे-गंगा , वह दिन है याद तुझको […]
  • जीवन से लम्बे हैं बन्धु , ये जीवन के रस्ते /मन्ना डे/गुलजार/आशीर्वाद/वसन्त देसाई November 21, 2009
    जोगी ठाकुर का लिखा गीत तरुणाई से लबरेज गाड़ीवान गा रहा है । जोगी ठाकुर ही इतना डूब के सुन रहे हैं ,उसे पता नहीं है ।स्वर - मन्ना डे , संगीत - वसन्त देसाई , बोल - गुलज़ार , फिल्म आशीर्वाद […]
  • दिल नाउम्मीद तो नहीं , नाकाम ही तो है November 4, 2009
    आज रवि भाई ने अपने ब्लॉग पर गीत चढ़ाने वाले शौकीनों के लिए ’खुले स्रोत ’ का उपाय सोदाहरण बताया है । दो बार असफल होने के बावजूद उदास नहीं हुआ , फलस्वरूप यह उम्मीद पैदा करने वाला गीत आप सबके लिए प्रस्तुत हो सका । दिल नाकामयाब भले ही हो, नाउम्मीद न हो - आप सब के लिए यह कामना है । रवि भाई को समर्पित […]

RSS दुनिया की खबरें

  • तेलंगाना में प्रदर्शन, बंद का आहवान December 28, 2009
    आंध्र प्रदेश में अलग तेलंगाना राज्य बनाने की माँग के समर्थन में सोमवार और मंगलवार को विरोध प्रदर्शन और भूख हड़ताल का आहवान किया गया है.
  • उड़ीसा में माओवादी हिंसा December 28, 2009
    उड़ीसा में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (माओवादी) के एक हफ़्ते के बंद से ठीक पहले रविवार रात को कुछ जगह हिंसक घटनाएँ हुई हैं.
  • 'स्वायत्ता' के विरुद्ध जम्मू बंद December 28, 2009
    भारत प्रशासित जम्मू-कश्मीर के जम्मू क्षेत्र में 'स्वायत्ता' के मुद्दे पर बुलाए गए बंद का आंशिक असर रहा है. वहाँ बड़ी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात हैं. […]
  • कोटला कांड पर माफ़ी और कार्रवाई December 27, 2009
    ख़राब पिच के कारण दिल्ली वनडे रद्द हो जाने के बाद दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन ने लोगों से माफ़ी मांगी है.
  • हवाई सुरक्षा की समीक्षा होगी December 27, 2009
    अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हवाई सुरक्षा व्यवस्था के मौजूदा मानदंडों की व्यापक समीक्षा के आदेश दिए

हिन्दी पढ़ने में दिक्कत तो नहीं ?

मोज़िला ब्राउसर पाठक वाले किन्ही पाठकों को यदि हिन्दी में तृटि(हृस्व इ,दीर्घ ई की) दिखती हो तो वे मोज़िला का नया मुफ़्त संस्करण डाउनलोड कर लें । समस्या दूर हो जायेगी।