Archive for March, 2008

के केके हव ?

होली पर शिवप्रसाद मिलन के बाद संवाद :

के हव ?

के के हव ?

केके हव?

का केके हव?

केके का हव ?

केके केके हव ?

केके केके का हव ?

किसकी गोद में नागभूषण ?

माकपा से अलग हो कर अलग दल बनाने वालों में चारू मजुमदार, कानू सान्याल , नागभूषण पटनायक ,जंगल सांथाल, रवि दास , असीम चटर्जी आदि प्रमुख नेता थे । ‘ बुर्जुआ लोकतंत्र ‘ को नकारना और वर्ग शत्रु का ख़ात्मा प्रमुख वसूल थे जिनके आधार पर भाकपा(मा-ले) बना।

    अत्यन्त मेधावी अधिवक्ता नागभूषण पटनायक का कार्यक्षेत्र दक्षिण ओडिशा तथा आन्ध्र का सीमावर्ती इलाका था ।तेलुगु , ओड़िया,अंग्रेजी पर वे समान रूप हक रखते थे। ‘ वर्ग शत्रु के खात्मे’ के लिए उन्हें फाँसी की सजा हुई।इस दौरान एक बार वे जेल से निकलने में भी सफल रहे। उस वक्त भी इस बुजुर्ग महिला की झोपड़ी में वे टिके थे।

 आज लिखना है उस महिला की बाबत- जिसके बटुए में नागभूषण की तस्वीर रहती थी,जिन्हें जेल से दर्जनों खत नागभूषण ने लिखे और जिसकी गोद में ममतामयी शरण उन्हें मिलती थी।

    १९३४ में गांधीजी की अस्पृश्यता विरोधी यात्रा चल रही थी। एक दिन कई सभाएं और लम्बा चलने के कारण गांधीजी ने दण्डमुकुन्दपुर नामक गाँव की यात्रा रद्द कर दी। उस गाँव में ,जहाँ कभी सवर्ण हिन्दू ने पदार्पण नहीं किया था – के लोगों ने भी महात्मा की इस चूक को माफ़ कर दिया था। लेकिन ३० वर्षीय मालती देवी चौधरी के गले यह नहीं उतरा और उसने गांधीजी से बेबाक तरीके से कहा,’ बापू , आपने यह ठीक नहीं किया।’

  महात्मा ने माफ़ी माँगी और परास्त करने वाली एक मुस्कान दी।मालती ठण्डी पड़ीं लेकिन गांधी ने उस समय से इस महिला की मौजूदगी में हमेशा कहा – ” तूफ़ानी आ गयी”।

 मालती देवी शान्तिनिकेतन के पहले बैच की छात्रा थीं और गुरुदेव रवीन्द्रनाथ के लिए कहानी और कविता की प्रेरणा भी बनी थीं। शन्तिनिकेतन में ही ग्रामीण अर्थशास्त्र  का एक पाठ्यक्रम करने आए ओड़िशा के नवकृश्ण चौधरी से उनकी मित्रता हुई और १९२७ में विवाह हुआ। १९३० में अपनी जेठानी श्रीमती रमादेवी के साथ नमक सत्याग्रह में महिला वाहिनी के साथ भाग लेने वाली वे प्रमुख महिला थीं।गांधी-इर्विन समझौते के बाद वे जेल से रिहा हुईं।१९३५-३६ में सिर पर बिस्तर रख कर वे गांव गांव किसान मजदूरों को संगठित करने निकलतीं,गीत गा कर लोगों को जुटातीं।उत्कल कृषक संघ की वे संयुक्त सचिव रहीं।१९३५ में नवकृष्ण पहली बार विधायक चुने गए , तब १९३७ में बिहार-ओडिसा काश्तकारी कानून को रद्द कराने के लिए मालती देवी ने विशाल रैली आयोजित की- पूरा मन्त्रीमण्डल उनसे मिलने पहुँचा और कानून रद्द हुआ,जोतने वाले को फसल पर और मछली पकड़ने का हक मिला।जयप्रकाश नारायण ने कंग्रेस सोशलिस्ट पार्टी में शरीक होने का आवाहन किया तब ओडिशा में ‘कांग्रेस वर्कर्स कम्युनिस्ट लीग’ नाम से संगठन खड़ा कर चुकी थीं। ओडिशा के राजाओं द्वारा अत्याचार-शोषण के खिलाफ़ आन्दोलन का भी उन्होंने नेतृत्व किया।

वे संविधान सभा के लिए चुनी गयी , परन्तु साम्प्रदायिक दंगों के खिलाफ़ नोआखाली में गांधीजी के अभियान को उन्होंने ज्यादा महत्वपूर्ण माना।

    १९३८ में अंग्रेजों के सिपाही एक नदी पार करना चाहते थे।फेरी लगाने वाले १२ वर्षीय बाजी राउत ने उन्हें पार ले जाने से इनकार कर दिया। अंग्रेजों की गोली खा कर वह शहीद हो गया लेकिन अपने गांव को सैनिकों के दमन से बचा लिया। मालती देवी ने अनुगुल में बाजी राउत के नाम से दलित और आदिवासी लड़के-लड़कियों के लिए एक छात्रावास बनाया। नवकृष्ण सात वर्ष ओड़िशा के मुख्यमन्त्री रहे तब भी मालतीदेवी अनुगुल के बाजी राउत छात्रावास में ही रहीं।

 उनके द्वारा प्रशिक्षित कार्यकर्ता दक्षिण ओडिशा के आदिवासी इलाकों में काम करती थीं(आजादी के बाद)।इन लोगों ने बताया कि नक्सलवाद के दमन के नाम पर गांव-गांव में पुलिस कितना अत्याचार कर रही है।इसके बाद मालती देवी ने आजाद भारत का पहला नागरिक अधिकार संगठन स्थापित किया।

 इस संगठन ने नागभूषण पटनायक की फाँसी के विरुद्ध भी अभियान चलाया। मालती देवी आपात काल में भी १९ महीने जेल में रहीं।

  हाँलाकि रिहाई के बाद नागभूषण ईण्डियन पीपल्स फ्रण्ट के अध्यक्ष बने लेकिन उनके समूह के उत्तर भारतीय साथी उनके बारे में गहराई से जानकारी रखने में शायद रुचि नहीं रखते थे।

 

वे पाँच दिन

हृदय की सर्वाधिक उद्घाटक जाँच (एन्जियोग्राफी) के बाद मेरे हृदय रोग विशेषज्ञ ने यह साफ़ कर दिया था कि चूँकि मेरे हृदय की तीन स्नायु-तन्तु रोगग्रस्त हैं इसलिए उनका उपचार खुले हृदय की शल्य क्रिया ही है । शल्य चिकित्सकों का समूह मुझसे मिलने आया और बता गया कि तीन से पाँच फीसदी विफलता इस ऑपरेशन में रहती है।एन्जियोग्राफी की रपट के बारे में मेरी बहन ने गुजरात के एक चिकित्सक से भी मशविरा किया।आम तौर पर पर शल्य क्रिया से बचने की बात करने वाले इन हृदय रोग विशेज्ञ ने भी ऑपरेशन के पक्ष में राय दी।

    विफलता की सम्भावना भले ही पाँच फीसदी ही हो फिर भी उसे तरजीह देना मुझे मूर्खता नहीं लगी।ऑपरेशन थियेटर में घुसने के पहले वर्डप्रेस के चिट्ठों का कूटशब्द अपनी डायरी में लिखा।इसके पूर्व हाथ-गोड़ तोड़ने का भी कोई तजुर्बा मुझे नहीं था।विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर द्वारा भाड़े के सुरक्षा सैनिकों से बुरी तरह मार खाने का एक तजुर्बा मेरे खाते में था।उस घटना में , मेरे साथ पकड़े गए दो छात्रों को ‘सूरज की तरफ देखने’ की सजा दी गयी थी।

    गत पाँच महीनों से नियमित सुबह टहलना और नियन्त्रित भोजन के कारण कॉलेस्ट्रॉल २७० से१४२ तक आ गया था।मेरे कुटुम्बीजनों को उम्मीद हो चली थी कि ऑपरेशन की नौबत नहीं आएगी।

    बहरहाल , २२ फरवरी को मुझे भरती कर लिया गया,२६ तक जाँचें हुईं। २६ फरवरी को डॉ. शान्तनु पाण्डे ने दो ऑपरेशन किए-हृदय बाई-पास के।मेरे अलावा शहडोल के कुशवाहाजी का।कुशवाहाजी २९ फरवरी को सरकारी सेवा से रिटायर कर गए।

    हृदय शल्य के गहन चिकित्सा कक्ष में डॉ. उद्गीत धीर ने मुझे बताया कि ऑपरेशन थियेटर से जुड़े एक कमरे में मेरे एन्जियोग्राम के आधार पर मेरे हृदय पर चर्चा हुई और शल्य-रणनीति बनाई गई।ऑपरेशन थियेटर से बेहोशी की अवस्था में ही गहन चिकित्सा में लाया गया । होश आते ही मेरी पत्नी को मेरे करीब लाया गया।उनकी मौजूदगी से मुझे लगा कि ऑपरेशन सफल हो गया है।

    इस बड़ी शल्य क्रिया से पूर्व मेरे लिए ६ बोतल खून-दान हुआ- मेरी बेटी प्योली,भान्जी चारुस्मिता,विनोद सिंह व सुजीत(मेडिकल छात्र)डॉ. सन्दीप पण्डे की ‘आशा’ संस्था से जुड़े़ रजनीश व समाजवादी जनपरिषद के राष्ट्रीय सचिव चंचल मुखर्जी ने एक एक बोतल खून दिया।

  स्वाति ने उन तमाम मित्रों की सूची बना कर रखी थी जिन्होंने फोन पर मेरी खबर ली।

    हृदय शल्य क्रिया के गहन चिकित्सा कक्ष में पाँच दिन रखा गया।अन्य मरीजों की नाजुक हालत का प्रभाव मुझ पर भी पड़ा और एक रात मेरी रक्त चाप भी धड़धड़ा कर गिरा। ई सी जी दरसाने वाले मॉनीटर में गिरा रक्तचाप मैंने भी देखा।

  कुछ घण्टे ऐसे भी गुजरे जब असम आन्दोलन के दौरान हमारे साथियों के लिए सर्वेश्वर दयाल सक्सेना द्वारा लिखी कविता की पंक्तियाँ याद आईं-

यदि तुम्हारे घर के एक कमरे में लाश पड़ी हो,तब तुम क्या गा सकती हो?

‘मृत्यु की घोषणा’ और घोषणा में विलम्ब का अनुभव भी प्राप्त हुआ।

   गहन चिकित्सा कक्ष में मेरे साथ दो किताबें थीं। महेश्वर का कविता संग्रह- ‘आदमी को निर्णायक होना चाहिए’ और किशन पटनायक की ‘विकल्पहीन नहीं है दुनिया’।दोनों ही किताबों में ड्यूटीरत नर्सों ने बहुत रुचि ली।महेश्वर की ज्यादातर कविताओं का परिवेश(इस संग्रह का) और नर्सों की नौकरी का परिवेश एक है इसलिए उन्हें पढ़ने में विशेष रुचि थी।’चीफऔर लेनिन’ नामक कविता पृष्ट बत्तीस पर है-यह एक नर्स दूसरे को बता देतीं,फिर पूरा रस लिया जाता।

किशनजी की किताब से ‘मृत्यु पर बयान’ और गांधी और स्त्री’ शीर्षक के निबन्ध सर्वाधिक प्रिय थे।

    इस बड़ी शल्य क्रिया में सफलता की शुभेच्छा पाना जीते जी श्रद्धान्जलि प्राप्त करने जैसा था।उन सब साथियों के प्रति मैं भी एक संक्षिप्त मौन(खड़े रहकर) प्रकट कर रहा हूँ।


मेरा पसन्दीदा ब्लॉग संकलक

www.blogvani.com

ई-मेल से प्राप्त करने के लिए

नयी प्रविष्टियों को ई-मेल से प्राप्त करने के लिए ई-मेल भरें

Archives

कब-कब लिखी हैं पोस्ट्स

March 2008
M T W T F S S
« Feb   Apr »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

प्रविष्टियों की श्रेणियाँ

Political Blog

WordPress Political Blogger

RSS समाजवादी जनपरिषद

  • कोपेनहैगन : राष्ट्राध्यक्ष इतिहास न बना सके लेकिन जनता ने बनाया December 21, 2009
    रात भर चली वार्ताओं में विश्व के राष्ट्राध्यक्ष कोपेनहेगन एक लचर सहमती पर पहुँचे जिसमें पृथ्वी के गरम होने की प्रक्रिया पर रोक लगाने के लिए उद्योगों के उत्सर्जन पर नकेल कसने के लिए कोई लक्ष्य तय नहीं किए गये हैं । यह समझौता फन्डिंग के मामले में मजबूत था परन्तु मौसम परिवर्तन की बाबत [...] […]
  • पत्रकार / चिट्ठेकार बाबा मायाराम की पुस्तक का लोकार्पण December 21, 2009
    बाबा मायाराम द्वारा लिखी गयीं सशक्त रिपोर्टों से चिट्ठा जगत परिचित है । ’सतपुड़ा के बाशिन्दे’ नामक उनकी किताब का लोकार्पण कल इटारसी में हुआ । इस अवसर पर प्रबुद्ध नागरिकों के अलावा उन क्षेत्रों के ग्रामीण भी शामिल थे, जिनके बारे में इस पुस्तक में विवरण है। इटारसी स्थित पत्रकार भवन में पर्यावरण बचाओ, धरती बचाओ [...] […]
  • इरोम शर्मिला को बचायें ,’आफ़्स्पा’ हटायें :ऑनलाईन प्रतिवेदन पर हस्ताक्षर करें December 13, 2009
    मित्रों , इस ब्लॉग पर आप मणिपुर की जुझारू महिला सत्याग्रही इरोम शर्मिला के ऐतिहासिक अहिंसक प्रतिकार के बारे में पढ़ चुके हैं । इरोम शर्मिला की मांगों के प्रति नैतिक एकजुटता प्रकट करने के लिए समाजवादी जनपरिषद की इकाइयों ने कार्यक्रम भी लिए । इरोम शर्मिला चानू द्वारा अन्न-जल छोड़े हुए नौ साल पूरे हो चुके [...] […]
  • आफ़्स्पा ( AFSPA ) के खिलाफ़ धरना और सभा December 12, 2009
    अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर समाजवादी जनपरिषद ने लंका , वाराणसी में आफ़्स्पा (Armed Forces Special Power Act, AFSPA,1958 ) के खिलाफ़ धरना एवं सभा का आयोजन किया । धरना कवियित्री एवं जुझारू कार्यकर्ता ईरोम शर्मिला चानू के साहसिक संघर्ष के दसवें साल में प्रवेश के मौके पर उनके समर्थन में रखा गया था [...] […]
  • राजनीति का धंधा और धंधे की राजनीति : ले. सुनील December 9, 2009
    अखबार की वह खबर हैरान करने वाली थी। मैंने सोचा कि शायद छपाई की कोई गलती है या दशमलव बिन्दु इधर-उधर हो गया है। लेकिन दूसरे अखबार में भी देखा। वह सच थी। यह खबर चालू वित्त वर्ष की प्रथम छ:माही में अग्रिम आयकर जमा करने वाले शीर्षस्थ लोगों के बारे में थी। इनमें दूसरे [...] […]

RSS शैशव

  • अल्लामा इकबाल : बच्चों के लिए (४) : एक पहाड़ और गिलहरी December 4, 2009
    [ राल्फ वाल्डो एमर्सन ( १८०३ - १८८२ ) द्वारा अंग्रेजीमें लिखी एक प्रसिद्ध कविता ( फ़ेबल ) का अल्लामा इक़बाल द्वारा किया गया यह तर्जुमा है । मुझे उम्मीद है कि हिन्दी जानने वाले बच्चे इसे सीखेंगे और याद कर लेंगे । ] कोई पहाड़ यह कहता था एक गिलहरी से तुझे हो शर्म तो पानी [...] […]
  • अल्लामा इकबाल : बच्चों के लिए (३) : हमदर्दी December 1, 2009
    टहनी पे किसी शजर* की तनहा बुलबुल था कोई उदास बैठा   कहता था की रात सर पे आई उड़ने चुगने में दिन गुज़ारा   पहुँचूँ किसी तरह आशियाँ* तक हर चीज़ पे छा गया अन्धेरा   सुनकर बुलबुल की आहो ज़ारी* जुगनू कोई पास ही से बोला   हाज़िर हूँ मदद को जानो-दिल से कीड़ा हूँ अगरचे मैं ज़रा-सा   क्या गम है जो रात है अंधेरी मैं राह में [...] […]
  • अल्लामा इकबाल : बच्चो के लिए (2) : परिंदे की फ़रियाद November 30, 2009
    [ बचपन  में स्कूल में अल्लामा इकबाल की तीन  कवितायें सीखी थीं | 'जुगनू' काफी पहले दे चुका हूँ , इसी चिट्ठे पर | 'बच्चे की दुआ ' को आगाज़ में प्रस्तुत करूंगा , हालांकि तरन्नुम में जो क्लिप मिली है उसकी तर्ज जुदा है | आज यहाँ पेश है 'परिंदे की फ़रियाद ' | [...] […]
  • अरविन्द चतुर्वेद का स्वागत करें November 27, 2009
    हिन्दी के वरिष्ट पत्रकार और कवि अरविन्द चतुर्वेद ने अपना चिट्ठा बनाया है , जनपद । अपने लम्बे साहित्यिक जीवन से चुनी हुई ढेर सारी कविताओं को उन्होंने एक ही दिन में दनादन अलग – अलग पोस्ट के रूप में प्रकाशित कर दिया है । आप सबसे निवेदन है कि अरविन्द के चिट्ठे पर जाएँ [...] […]
  • एक लघु कहानी / अफ़लातून November 24, 2009
    हालात ने उसे पेशेवर भिखारी बना दिया होगा । उमर करीब पाँच- छ: साल। पेशे को अपनाने में दु:ख या संकोच होने की गुंजाइश ही नहीं छोड़ी थी उसकी कच्ची उमर ने । माँगने के कष्ट की शायद कल्पना ही न रही हो उसे और माँग कर न पाना भी उसके लिए उतना ही सामान्य [...] […]

RSS सुरे-बेसुरे गीतों का ब्लॉग

  • पूर्व बांग्ला की लोक धुन भटियाली , सितार, फिल्म संगीत पर December 19, 2009
    भटियाली वे बांग्ला नौकागीत हैं जो भाटा के दौरान नाविक गाया करते हैं , नदी की बहने की स्वाभाविक दिशा में । भटियाली - धुन इतनी मधुर और लोकप्रिय है की गीतों के अलावा प्रख्यात वादकों ने इन्हें सितार ,सरोद और बाँसुरी पर बजाया है । भटियाली में रवीन्द्र संगीत भी है । अन्य भारतीय भाषाओं में भी भटियाली धुनें अपनाई गई हैं । यहाँ भटियाली की दो धुनों पर दो हिन्दी फिल्मी […]
  • मालूम क्या किसीको, दर्दे – निहाँ हमारा / अल्लामा इक़बाल November 27, 2009
    सारे जहाँसे अच्छा हिन्दोस्ताँ हमारा ।हम बुलबुलें हैं उसकी , वह बोस्ताँ हमारा ॥ध्रु.॥गुरबतमे हों अगर हम , रहता है दिल वतनमें ।समझो वहीं हमें भी , दिल हो जहाँ हमारा ॥१॥परबत वह सबसे ऊँचा , हमसाया आसमाँका ।वह संतरी हमारा , वह पासबाँ हमारा ॥२॥गोदीमें खेलती हैं , जिसकी हजारों नदियाँ ।गुलशन है जिनके दम से , रश्के-जिनाँ हमारा ॥३॥ए आबे-रूदे-गंगा , वह दिन है याद तुझको […]
  • जीवन से लम्बे हैं बन्धु , ये जीवन के रस्ते /मन्ना डे/गुलजार/आशीर्वाद/वसन्त देसाई November 21, 2009
    जोगी ठाकुर का लिखा गीत तरुणाई से लबरेज गाड़ीवान गा रहा है । जोगी ठाकुर ही इतना डूब के सुन रहे हैं ,उसे पता नहीं है ।स्वर - मन्ना डे , संगीत - वसन्त देसाई , बोल - गुलज़ार , फिल्म आशीर्वाद […]
  • दिल नाउम्मीद तो नहीं , नाकाम ही तो है November 4, 2009
    आज रवि भाई ने अपने ब्लॉग पर गीत चढ़ाने वाले शौकीनों के लिए ’खुले स्रोत ’ का उपाय सोदाहरण बताया है । दो बार असफल होने के बावजूद उदास नहीं हुआ , फलस्वरूप यह उम्मीद पैदा करने वाला गीत आप सबके लिए प्रस्तुत हो सका । दिल नाकामयाब भले ही हो, नाउम्मीद न हो - आप सब के लिए यह कामना है । रवि भाई को समर्पित […]
  • बदाऊँ के शालीन के मिलने की खुशी में राशिद खान October 20, 2009
    डॉ. शालीन कुमार सिंह अंग्रेजी भाषा के कवि हैं । एक शालीन युवा । भारत में अंग्रेजी में कविता करने वाले एक समूह से जुड़े हैं । उन्हें तबला बजाने का भी शौक है । हाल ही में इनसे तार्रुफ़ हुआ है जो दोस्ती में बदल रहा है । मेरे ब्लॉग पर छपी कुँवरनारायण की एक कविता का उन्होंने अनुवाद किया है । इस ब्लॉग पर राशिद खान के गायन की पोस्ट देख कर तपाक से शालीन बोले,’वे भी बद […]

RSS दुनिया की खबरें

हिन्दी पढ़ने में दिक्कत तो नहीं ?

मोज़िला ब्राउसर पाठक वाले किन्ही पाठकों को यदि हिन्दी में तृटि(हृस्व इ,दीर्घ ई की) दिखती हो तो वे मोज़िला का नया मुफ़्त संस्करण डाउनलोड कर लें । समस्या दूर हो जायेगी।